प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में पुलिस लाइन के पास भदरी हाउस स्थित मैरेज हॉल में शनिवार शाम आग लगने से परिसर में खड़ी कार का सीएनजी टैंक फट गया। कुर्सी, मेज सहित टेंट हाउस का अन्य सामान जलने लगा और उससे उठने वाला धुआं शहर में दूर से दिखने लगा। आसपास के लोग भयभीत हो गए। फायरब्रिगेड कर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तो लोगों ने राहत की सांस ली। राजापाल चौराहे के पास सदर मोड़ जाने वाली सड़क किनारे स्थित मैरेज हॉल के गेट में शनिवार शाम कोई मौजूद नहीं था। गेट पर ताला लटक रहा था। अचानक मैरेजहाल में रखी कुर्सी, मेज सहित अन्य सामान में आग लगी और धुआं उठने लगा। धुआं देख राहगीर ठिठक गए और आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर फायरब्रिगेड कर्मी भी पहुंच गए। लोग अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे तभी आग क...