कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर, संवाददाता। सिविल लाइन्स स्थित मैरी एंड मैरी स्कूल की नजूल की सम्पत्ति को विक्रय अनुबंध यानी एग्रीमेंट करने के मामले में लेखपाल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। इससे पूर्व भी इस सम्पत्ति पर कब्जा करने के प्रयास को लेकर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित समेत उनके साथियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। लेखपाल हरिशंकर विश्वकर्मा के अनुसार सिविल लाइन्स स्थित सम्पत्ति संख्या 69,69ए, 69बी और 69सी स्थित ब्लाक 15 सिविल लाइन्स मैरी एंड मैरी स्कूल की सम्पत्ति नजूल रजिस्टर में दर्ज है। जांच के दौरान 30 जून 2025 को अमृतसर डायोसिएशन ट्रस्ट के सचिव दीपक कुमार द्वारा सुनील मसीह पावर ऑफ आटर्नी कर दी। जिसके बाद उन्होंने नौबस्ता निवासी जितेंद्र सिंह, बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह और कल्याणप...