अल्मोड़ा, मई 16 -- कमल पंत,अल्मोड़ा। ग्रामीण बैंक एनटीडी शाखा ने बोर्ड परीक्षा में मैरिट में आने वाले विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के छात्रों को सम्मानित किया। यहां बैंक प्रबंधक तेज कृष्ण सिंह, वित्तीय समावेशन प्रबंधक कंचन चौहान, अंशुनाथ श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल, भूपेश पंत रहे। वहीं, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद व कौशल एकेडमी इंटरनेशल कानिया की ओर से शिक्षक गिरिजाशंकर जोशी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया है। यह भी पढ़ें- बोर्ड ने 114 शिक्षकों को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...