गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- लोनी। लोनी थाना क्षेत्र की न्यू विकास नगर कॉलोनी स्थित मैरिज होम संचालक कुणाल गुप्ता के साथ गाली गलौज कर दो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही मैरिज होम पर मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि हथियार बंद बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले कार्यालय पर रेकी की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...