मथुरा, मार्च 15 -- मथुरा। कोतवाली अंतर्गत बीएसए इंजीनियरिंग कालेज रोड क्षेत्र स्थित सियाराम वाटिका मैरिज होम में बारातियों और पूर्व पार्षद के लोगों के मध्य हुई मारपीट, फायरिंग के मामले में पुलिस को जो पिस्टल मिली थी, वह पूर्व पार्षद की थी। आरोप है कि पूर्व पार्षद द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई थी। कोतवाली पुलिस ने पिस्टल लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी को इसकी फाइल भेजी जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की तीन टीमें नामजदों की तलाश कर रही हैं और वीडियो के आधार पर अज्ञातों को चिह्नित कर रही हैं। बताते चलें कि बीएसए इंजीनियरिंग कालेज रोड स्थित राम सिया वाटिका मैरिज होम में गुरुवार रात को गोपाल नगर निवासी प्रमोद कुमार की बेटी की शादी में बरातियों और युवकों में विवाद हो गया था। आरोप है कि पूर्व पार्षद तिलकवीर चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.