मथुरा, मार्च 16 -- कोतवाली अंतर्गत बीएसए इंजीनियरिंग कालेज रोड क्षेत्र स्थित रामसिया वाटिका मैरिज होम में बारातियों और पूर्व पार्षद के लोगों के मध्य हुई मारपीट, फायरिंग के मामले में वांछित नामजद व वीडियो के माध्यम से पहचान में आये लोगों की तलाश में पुलिस टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। शनिवार रात कोतवाली पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार, इनोवा गाडी को कब्जे में लिया है। यह वाहन पूर्व पार्षद व उसके साथियों के बताये जा रहे हैं। आरोपियों के मोबाइल बंद होने के चलते पुलिस सीडीआर निकाल रही है। बताते चलें कि बीएसए इंजीनियरिंग कालेज रोड स्थित राम सिया वाटिका मैरिज होम में गुरुवार रात को गोपाल नगर निवासी प्रमोद कुमार की बेटी की शादी में बरातियों और युवकों में विवाद हो गया था। आरोप है कि पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी ने अपने एक दर्जन भर साथियों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.