मथुरा, दिसम्बर 30 -- कोसीकलां के मुस्लिम समाज ने शादियों में हो रही फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए एक अहम फैसला लिया है। मोहल्ला देहली गेट स्थित सराय निकासा में आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब निकाह मैरिज होम में नहीं बल्कि मस्जिद में ही पढ़ा जाएगा। इसके साथ ही शादियों में डीजे, आतिशबाजी और दूल्हे को दी जाने वाली सलामी व उपहार की रस्म पर पूरी तरह रोक रहेगी। पंचायत में निर्णय लिया कि यहां से जाने वाली और बाहर से आने वाली सभी बारातों में डीजे नहीं बजाया जाएगा और किसी प्रकार की आतिशबाजी नहीं की जाएगी। हालांकि दावत एवं अन्य व्यवस्थाएं मैरिज होम, होटल या गेस्टहाउस में की जा सकेंगी। इसमें साफ किया कि इन फैसलों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों के उल्लंघन कोई भी मौलाना निकाह नहीं पढ़ाएगा। साथ ही उल्लंघन पर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.