बागपत, फरवरी 15 -- क्षेत्र के फखरपुर गांव के मैरिज होम में देर रात तक तीव्र ध्वनि में डीजे बजाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप चला है। उन्होंने कोतवाली पहुंच कर पुलिस से डीजे संचालक के खिलाफ करवाई की मांग की। क्षेत्र के फखरपुर गांव के मैरिज होम में शादी समारोह में तीव्र ध्वनि में देर रात तक डीजे बजाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो चला है। बोर्ड परीक्षार्थियों की परीक्षा तैयारी प्रभावित हो रही है। शनिवार की रात तो डीजे की तीव्र ध्वनि से दीपक कुमार की परचून की दुकान का काफी सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। कई हार्ट पेशेंटो को भी दिक्कत बन गई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। रविवार सुबह आकर्षित ग्रामीण कोतवाली पर पहुंचे और डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई किए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.