इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- चौबिया थाना क्षेत्र के गांव लोहिया कला स्थित एक मैरिज होम में दावत के दौरान मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बसरेहर के बादरीपूठ निवासी प्रेम बाबू पुत्र शंभू दयाल अपनी मां गायत्री देवी के साथ कन्हैया लाल निवासी नगला ताड़ के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम चौबिया क्षेत्र के लोहिया कला गांव के पास बने एक मैरिज होम में चल रहा था। मंगलवार रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर प्रेम बाबू की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और करीब 8-10 लोगों ने प्रेम बाबू पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे घेरकर जमकर मारपीट की। जब प्रेम बाबू की मां गायत्री देवी अपने बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.