इटावा औरैया, मार्च 15 -- फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के यशोदा नगर स्थित एक मैरिज होम में शनिवार को शादी समारोह के दौरान किशोरी पर टिप्पणी करने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद बढ़ गया और शादी का कार्यक्रम कुछ समय के लिए हंगामे में बदल गया। घटना से मैरिज होम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुल्तानपुरा निवासी एक युवक की बेटी की शादी का कार्यक्रम यशोदा नगर के एक मैरिज होम में चल रहा था। बारात आने से पहले मेहमान दावत का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले भाई-बहन भी शादी में दावत खाने पहुंचे थे। टिक्की खाने के दौरान कुछ युवकों ने किशोरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस पर उसके भाई ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और वहां मौजूद एक दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.