मथुरा, मार्च 23 -- राम सिया वाटिका मैरिज होम में बारातियों और पूर्व पार्षद पक्ष के मध्य हुई मारपीट फायरिंग के मामले में पुलिस नामजद पूर्व पार्षद समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी व अन्य साथी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने पूर्व पार्षद की तीन गाड़ियों को जब्त कर लिया है। पूर्व पार्षद ने जमानत के लिए जिला न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है, जिसकी सुनवाई 27 मार्च को होगी। सुनवाई के दौरान पुलिस जमानत का विरोध करेगी। बताते चलें कि 12 मार्च देर रात बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड स्थित राम सिया वाटिका में विवाह समारोह में मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस फरार चल रहे पूर्व पार्षद तिलकवीर सहित नामजद के अलावा वीडियो के माध्यम से प्रकाश में आये अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं,लेकिन अभी तक मुख्य आरो...