मथुरा, अप्रैल 4 -- मथुरा की स्वाट, एसओजी व कोतवाली पुलिस ने बीएसए रोड क्षेत्र में रामसिया वाटिका मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में विवाद के दौरान मारपीट, फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे पूर्व पार्षद समेत पांच लोगों को 22 दिन बाद सटीक सूचना पर नोएडा स्थित एक होटल के बाहर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पांचों को मथुरा लाया गया, जिनका पूछताछ के बाद शनिवार को चालान किया जायेगा। बताते चलें कि 12 मार्च की रात बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट स्थित रामसिया वाटिका मैरिज होम में डीग (राजस्थान) से आयी बारात में मामूली कहासुनी को लेकर पूर्व पार्षद तिलकवीर समर्थकों का बरातियों से विवाद हो गया था। विवाह समारोह में जमकर लात-घूंसे चले, कुर्सियां फिंकने के साथ फायरिंग हो गयी थी, इसमें एक महिला गोली लगने से घायल हो गयी तो आठ अन्य ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.