हापुड़, जून 25 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर स्थित एक मैरिज होम के बाहर से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य एक कार चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम नारंगपुर थाना परीक्षतगढ़ जनपद मेरठ निवासी ललित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 19 जून को वह अपनी कार में सवार होकर हापुड़ कोतवाली के मोहल्ला आदर्शनगर कालोनी निवासी रघुवीर सिंह की लड़की की शादी में आया हुआ था। यह भी पढ़ें- शादी में पहुंचे फोटोग्राफर की बाइक चोरी, घर के बाहर खड़ी दूसरी बाइक भी गायबघटना का विवरण पीड़ित ने कार को मैरिज होम के बाहर खड़ी कर विवाह समारोह में गया है। जब वह वापस आया तो उसने देखा कि उसकी गाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था और गाड़ी चोरी कर ले गया। पीड़ित ने आरोपी ...