अलीगढ़, दिसम्बर 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आगरा रोड पर स्थित बैंक्वेट हॉलों के बाहर पार्किंग के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। इसके लिए अब पुलिस व मैरिज होम्स के मालिकों की ओर से सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। इसके तहत मैरिज होम के बाहर निजी वॉलंटियर्स मौजूद रहेंगे, जो आने वाले वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्क कराएंगे, ताकि जाम न लगे। वहीं, पुलिस भी शादी वाले दिन दूसरी शिफ्ट में देररात 11 बजे तक ड्यूटी करेगी। जिले में आगरा रोड पर ही 21 मैरिज होम हैं। जिस दिन बड़ा सहालग होता है, उस दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण पर्याप्त जगह में पार्किंग का न होना है। साथ ही मैरिज होम के बाद वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर दिया जाता है। हिन्दुस्तान की ओर से इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। इस पर एसप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.