फतेहपुर, मई 7 -- फतेहपुर। शादी समारोह संग होने वाली पार्टियों के बाद निलकने वाला कूड़ा होटल, रेस्तरां और मैरिज हाल संचालक अब बाहर नहीं फेंक सकेंगे। अब तक पालिका के कूड़ा एकत्र किए जाने वाले स्थान पर वेस्ट मैटेरियल के साथ ही कूड़ा फेंक दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा करने वालों को नगर पालिका द्वारा चिंहित कर नोटिस भेजने के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। जिससे शहर को स्वच्छ रखा जा सके। शहर में करीब एक सैकड़ा छोटे बड़े मैरिज हाल का संचालन किया जाता है, इसके अलावा दो सैकड़ा से अधिक होटल व रेस्टोरेंटों का संचालन होता है। लेकिन इनके संचालकों द्वारा रात के अंधेरे में वेस्ट मैटेरियल को सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। जिससे इसके सड़ने से उठने वाली बदबू के कारण राहगीरों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। सबसे बुरा हाल राधानगर क्षेत्र में संचालित होने वाले मैरिज हालों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.