देवरिया, जून 11 -- रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मैरिज हॉल में साथ काम करने वाले प्रेमी और प्रेमिका एक साथ फरार हो गए। प्रेमी तीन बच्चों का पिता है तो प्रेमिका एक बच्चे की मां है। सप्ताह भर बाद दोनों वापस लौटे तो प्रेमी ने प्रेमिका को साथ रखने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत लेकर प्रेमिका थाने पहुंच गई। थाने के बाहर 1 घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों घर वापस हो गए।

प्रेम कहानी का आरंभ रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का एक युवक शहर के एक मैरिज हॉल में काम करता है। वह तीन बच्चों का पिता है। मैरिज हॉल में ही शहर की एक युवती भी काम करती है। वह भी एक बच्चे की मां है। साथ काम करते दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि सप्ताह भर पहले दोनों एक साथ फरार हो गए। दोनों के परिजन परेशान हो चले। काफी खोजबीन और तलाश करने के बाद दोन...