मैरिज हॉल संचालक से मारपीट, प्राथमिकी
गिरडीह, मई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गौस बाबा रोड भण्डारीडीह स्थित एके ग्रैण्ड मैरिज हॉल का मुख्य गेट गैस कटर से काटने एवं संचालक मो शेरू के साथ मारपीट किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मो शेरू की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दर्ज प्राथमिकी में भण्डारीडीह अलीनगर निवासी मो सहादत हुसैन उर्फ मो मिठु, मो फिरोज आलम व मो बिट्टु खान उर्फ बिल्ला खान एवं बुलाकी रोड निवासी मो साकिब तथा अन्य 20-25 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मो शेरू का कहना है कि सभी मैरिज हॉल के गेट के पास हरवे हथियार से लैस होकर आये तथा अपने साथ लेकर आए गैस कटर से उनके मैरिज हॉल का मुख्य गेट को काटने लगे। वे तथा उनके स्टाफ के विरोध करने पर मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.