मैरिज हॉल में काम कर रही महिला पर पति ने किया हमला
धनबाद, जून 15 -- भूली, प्रतिनिधि। पारिवारिक विवाद में एक महिला के गर्दन पर पांडरपाला के एक मैरिज हॉल में ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। घटना रविवार की सुबह की है। महिला कैटरिंग वालों के साथ मजदूरी करती है। वह झरिया के चौथाई कुल्ही में रहती है। पति शहजाद उर्फ खैरू भी साथ में ही कुक का काम करता है। दोनों के बीच पांडरपाला इस्लामपुर स्थित अलहबीबी मैरिज हॉल में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच शहजाद ने ब्लेड से मेहंदी के गले पर वार कर दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति अक्सर महिला के साथ मारपीट करता था। शनिवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रविवार सुबह जब महिला मैरिज हॉल की ऊपरी मंजिल पर अकेले काम कर रही थी, तभी उसका पति वहां पहुंचा और अचानक उसके गले पर ब्लेड से वार कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.