बिजनौर, मई 12 -- शिवालाकला/नूरपुर।चांदपुर रोड पर क्षेत्र के गांव सिंघा के मैरिज हॉल में बारात में आई एक कार चोरी हो गयी। सोमवार को चांदपुर थाने के गांव गोयली निवासी वाजिद मलिक पुत्र रहिसुद्दीन मलिक ने रिपोर्ट लिखाई कि वह रविवार की रात को अपनी ईक्को कार से ग्राम दरबाडा से शादी समारोह मे सामील होने के लिए सवारी लेकर सिंघा के विनायक मैरिज हॉल में आया था। उसकी कार गेट के बाहर खड़ी थी। बारात से वापस जाने के लिए रात में करीब 10.45 बजे मैरिज हाल से बहार आकर देखा तो वहां से कार गायब थी। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी का लगाया आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.