बलरामपुर, अप्रैल 10 -- उतरौला, संवाददाता। नगर के मोहल्ला पटेल नगर में डूडा द्वारा बनवाया गया मैरिज हाल लगभग तीन दशक बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य पूरा न होने और नगर पालिका परिषद उतरौला को हस्तांतरण न किए जाने के कारण यह भवन अब अपनी उपयोगिता खो चुका है। इस समय यह मैरिज हॉल कबाड़ रखने का स्थान बनकर रह गया है। यह मैरिज हाल बसपा शासनकाल में आवासीय कॉलोनी के सामने बनवाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को विशेषकर गरीब परिवारों को कम खर्च में विवाह जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना था। लेकिन निर्माणदायी संस्था ने भवन को अधूरा छोड़ दिया। आज इसकी स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। टूटी खिड़कियां, उखड़ा प्लास्टर, टूटे दरवाजे और चारों ओर फैली गंदगी इसकी बदहाली बयां कर रही है। भवन में न तो बैठने की कोई व्यवस्था है और न ही बिजली-पानी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.