शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- बीती रात खुदागंज रोड स्थित मैरिज हाल में हंगामा हो गया। पत्नी और ससुरालियों से नाराज ग्रामीण युवक ने मैरिज हाल के लॉन में ट्रेक्टर दौड़ा दिया। लॉन में सो रहे बाराती कुचले जाने से बाल-बाल बचे। मैरिज हाल की महंगी सजावट नष्ट हो गई। ट्रैक्टर से फाटक तोड़कर युवक फरार हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। वर पक्ष ने सुबह हाल स्वामी का नुकसान देकर मामला रफा-दफा किया। बवाल खुदागंज रोड स्थित एक मैरिज हाल में हुआ। तिलहर के गांव बिलहरी निवासी सतीश चंद्र गंगवार की बेटी रागिनी को ब्याहने थाना भुता जनपद बरेली के गांव कुरमुरी खरदहा निवासी विपिन की बारात देर शाम मैरिज हाल पहुंची। पड़ोसी गांव में ब्याही वरपक्ष की एक युवती भी बारात में शामिल थी। शायद युवती का पति पत्नी के बारात में आने से नाराज...