बदायूं, फरवरी 21 -- मूसाझाग। क्षेत्र की एक महिला ने शादी समारोह के दौरान मैरिज लॉन से जेवरात चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता का आरोप है कि सोने-चांदी के आभूषण पर्स समेत गायब हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव अहिरामई गौंटिया के रहने वाले पूजा पत्नी सतेंद्र यादव अपनी फुफेरी बहन की शादी में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बुधवाई रोड स्थित एक मैरिज लॉन में शामिल होने गई थीं। बारात चढ़ने और जयमाला कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने सोने-चांदी के जेवर पर्स में रखकर एक कमरे में विश्राम किया, जहां अन्य मेहमान भी ठहरे थे। करीब एक घंटे बाद जागने पर उनका पर्स गायब मिला। पूजा ने कमरे में ठहरे कुछ मेहमानों पर शक जताते हुए सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। केशव चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार नेहवाल ने बताया कि जेवर चोरी की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.