भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। शहर में दर्जनों की तादात में मैरिज लॉन एवं होटल संचालित हैं। लेकिन किसी ने भी वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं किया है। इसके कारण शहर में आए दिन जाम लगता है। जिसकी बानगी शनिवार की रात तहसील मार्ग रजपुरा में देखने को मिली। देर रात तक लोग जाम के झाम में फंसे रहे। जिसे लेकर उनमें आक्रोश देखा गया। बता दें कि शहर के स्टेशन रोड पर आधा दर्जन होटल संचालित हैं। इसके अलीावा चौरी रोड एवं तहसील रोड पर एक दर्जन मैरिज लॉन। किसी ने भी वाहनों को पार्क करने के लिए परिसर में स्टैंड का निर्माण नहीं कराया है। इसके कारण वहां पर शादी-विवाह का आयोजन होने पर लोग चार एवं दो पहिया वाहनों को सड़क एवं पटिरयों पर पार्क कर देते हैं। जिससे शाम से लेकर देर रात तक जाम का झाम बन जाता है। जाम में कई बार एंबुलेंस, अफसरों की गाड़ियां एवं स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.