खगडि़या, मार्च 28 -- गोगरी। एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत मैरा पंचायत में चैती दुर्गा मेला के मौके पर आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ-साथ सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।मौके पर अविनाश कुमार, विनय सिंह, किरण कुमार मधुकर, वार्ड सदस्य कृष्णनंदन कुमार, अनीता देवी, अंशु कुमार, नंदित कुमार, सूरज कुमार, भरत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।टूर्नामेंट में कमेंटेटर की भूमिका ललन कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में रोहित कुमार मौजूद रहे। उद्घाटन मैच परबत्ता और माड़र ट...