वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणासी, मुख्य संवाददाता। मां गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए विश्व जल दिवस पर काशी ने दौड़ लगाई। रविवार की सुबह हजारों काशीवासी रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन का हिस्सा बने। काशीवासियों के साथ फिल्म स्टार मिलिंद सोमन ने भी दौड़ लगाई। तुलसी घाट पहुंचने के बाद संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने फिल्म स्टार मिलिंद के साथ डिप्स लगाकर युवाओं को प्रेरित किया। यही नहीं उन्होंने गदा भी फेरी। संकट मोचन फाउंडेशन की ओर से आयोजित मैराथन में पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की। अभिनेता मिलिंद सोमन ने भी 10.55 किमी मैराथन पूरी करते हुए गंगा की स्वच्छता का संदेश दिया। मैराथन का आरंभ सुबह छह बजे नमो घाट से झंडी दिखाकर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र एवं मिलिंद ने किया। इस वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.