रांची, मार्च 8 -- रांची, वरीय संवाददादा। पर्यटन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को मोरहाबादी में मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें डे बोर्डिंग, आवासीय सेंटर व जेएसएसपीएस की खिलाड़ियों के अलावा मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉक करनेवाली महिलाओं ने भाग लिया। 400 से अधिक महिलाओं ने मोरहाबादी मैदान का एक चक्कर लगाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरक्षि सिंह, ट्रेजरी ऑफिसर सारिका भगत सहित अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन शुरू किया। अंत में अतिथियों ने शीर्ष पांच विजेताओं को सम्मानित किया। जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि मैराथन के दौरान पीसीआर वैन, मेडिकल टीम के साथ टेक्निकल टीम की तैनाती की गई थी, जिन्होंने इसमें सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.