मैराथन में दौड़े छात्र-छात्राएं, तंबाकू व मादक पदार्थों के खिलाफ लोगों को किया जागरूक
रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार एवं जिला तंबाकू नियंत्रण पदाधिकारी डॉ तुलिका रानी के निर्देशन में मंगलवार को तंबाकू एवं अन्य निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। तंबाकू नियंत्रण कोषांग एवं सीएम एक्सीलेंस गांधी मेमोरियल 2 स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के तहत ब्लॉक चौक से पटेल चौक तक मैराथन रैली निकाली गई। बच्चों ने तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो तथा नशा मुक्त युवा, देश का उज्ज्वल भविष्य जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भी बच्चों के साथ दौड़ में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मैराथन में पुरस्कार मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.