मैराथन में अलीगढ़ के अंकित को तीसरा स्थान
अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- अलीगढ़। शहर के त्रिमूर्ति नगर निवासी अंकित कुमार ने देहरादून में आयोजित सैमसंग देहरादून मैराथन में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अंकित ने 18-29 आयु वर्ग में 51.195 किमी की कठिन दौड़ में हिस्सा लिया था। कठिन चढ़ाई वाले ट्रैक पर भी उन्होंने मजबूत गति बनाए रखी और तीसरे स्थान पर फिनिश किया। उन्होंने बताया कि यह महीनों की सुबह की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उनके पिता हाकिम सिंह नगर निगम के निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.