मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अग्निशमन सेवा सप्ताह पर गुरुवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह सात बजे कर्मियों और ग्रामीणों के बीच मैराथन दौड़ हुई। मैराथन दौड़ चंदवारा स्थित जिला अग्निशमन कार्यालय से बैंक चौक, पक्की सराय, चतुर्भुज स्थान और पानी टंकी से जिला अग्निशमन कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इसके अलावा एसबीआई और जुब्बा सहनी पार्क मिठनपुरा में अग्नि सुरक्षा के लिए क्या करे, क्या ना करे, इससे संबधित जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद जिला अग्निशमन कार्यालय परिसर में क्लब टीम और विभाग के कर्मियों के बीच वॉलीबाल खेल का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मैराथन दौड़ इस अवसर पर वरीय जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी आ...