बेगुसराय, जनवरी 28 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। मैराथन दौड़ में रिंकज कुमार प्रथम रहे। आरबीएस कॉलेज द्वारा आयोजित 15 किलोमीटर के मैराथन दौड़ में 32 छात्रों ने भाग लिया। इसमें रिंकज कुमार 7 मिनट 44 सेकेंड में लक्ष्य तक पहुंच कर प्रथम रहे। दूसरे स्थान पर रहे राजवीर कुमार 8 मिनट 3 सेकेंड और मनीष कुमार 8 मिनट 16 सेकेंड में दूरी गंतव्य दूरी तक पहुंचकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल डॉ गाजी सलाउद्दीन ने कहा कि मैराथन दौड़ में भाग ले रहे छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल अधिकारी शंभु कुमार चौधरी, राजकुमार सिंह, एनसीसी के डॉ पार्वती कुमारी, एनएसएस के डॉ शैलेन्द्र कुमार, गोविंद कुमार, राघवेन्द्र शर्मा, प्रभात चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, डॉ पूनम सिन्हा सहित कई शिक्षक व कर्मियों ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.