देवरिया, मार्च 21 -- भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। पुरैना स्थित नवयुवक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा प्रचार संस्था वाराणसी के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के लिए मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ. निर्मल किशोर, जटाशंकर दूबे, प्रो. एनके दूबे, प्रधानाचार्य शिवेश कुमार दुबे, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश मिश्र, अशोक पांडेय, धनंजय चतुर्वेदी, राजीव मिश्र आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...