गोपालगंज, अप्रैल 16 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। अग्निशमन सप्ताह के तीसरे दिन गुरुवार को गोपालगंज व हथुआ अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय के अधिकारियों ने मैराथन दौड़ व विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन कर आम लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी। गोपालगंज स्थित अग्निशमन कार्यालय से मानिकपुर गांव तक अधिकारियों ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया, जिसमें अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ आम लोग भी शामिल हुए। इसके बाद अग्निशमन कार्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल सहित अन्य खेलों का आयोजन कर आग से बचाव के तरीके बताए गए। इधर, हथुआ स्थित अग्निशमन कार्यालय से बरवाकपरपुरा गांव तक मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- मैराथन दौड़ से दिया सुरक्षा का संदेश इसके बाद बरवाकपरपुरा खेल मैदान में विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन किया गया। इधर, अग्निशमन विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.