मैराथन दौड़े 200 से अधिक युवा
सीतापुर, सितम्बर 6 -- लहरपुर। युवाओं में राष्ट्र प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से युवा राष्ट्र संगठन की ओर से अवध प्रांत में आयोजित मैराथन श्रृंखला के तहत रविवार को लहरपुर में दौड़ आयोजित हुई। इसमें 200 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। संगठन के प्रांत श्रेणी प्रमुख (बैंकिंग) सत्यम अवस्थी ने बताया कि सीतापुर विभाग के विभाग प्रचारक अभिषेक ने युवाओं को नशामुक्त और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। श्रृंखला की शुरुआत 30 अगस्त को लखीमपुर से हुई थी। अब 10 सितंबर को बिसवां, 11 को मोहम्मदी, 13 को गोला गोकर्णनाथ और अंतिम चरण में पलिया में मैराथन प्रस्तावित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.