पटना, मार्च 13 -- मैराथन को लेकर जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) और अटल पथ की एक लेन पर रविवार की रात ढाई बजे से सुबह नौ बजे तक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। नशामुक्ति के प्रति लोगों में जागरूकता लाने को लेकर 15 मार्च को पटना मैराथन का आयोजन होना है। इसलिए यातायात पुलिस ने वाहनों के परिचालन को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की है। अशोक राजपथ पर दानापुर की ओर से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन तिराहा के पास से ही बुद्ध मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा, जबकि फ्रेजर रोड और एक्जीबिशन रोड से गांधी मैदान के गेट नंबर एक की ओर वाहनों के परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। मैराथन का आयोजन अल 3.30 बजे से सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक होना है। ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने बताया कि मैराथन के अवसर पर जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। चिल्ड्रेन पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.