रिषिकेष, अप्रैल 9 -- एनएसयूआई की ओर से गुरुवार को आईडीपीएल हॉकी ग्राउंड में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन के पुरुष वर्ग में रीत थापा ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने यह दूरी आठ मिनट में पूरी की। निखिल रावत दूसरे और जतिन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में सिमरन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। स्नेहा दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयेंद्र रमोला ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और एनएसयूआई युवाओं को एक मजबूत मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को संगठित करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, रोजगार और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं, जिससे वे सशक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.