मैराथन और खेल प्रतियोगिताओं के साथ 'ग्रीन फॉरेस्ट' संकल्प
रांची, जून 29 -- रांची, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड व रांची जिला ओलंपिक एसोसिएशन और विभिन्न खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष समारोह का मुख्य आकर्षण ग्रीन फॉरेस्ट संकल्प रहा, जिसके जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मोरहाबादी स्थित झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन कार्यालय से भव्य ओलंपिक मैराथन दौड़ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा जयपाल सिंह स्टेडियम में सेपक टकरा और मोरहाबादी वुशु हॉल में वुशु प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।समापन समारोह में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एसके पांडे और कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ओलंपिक दिवस पर पेंटिंग और खेल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.