सीवान, जुलाई 15 -- मैरवा, एक संवाददाता। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मैरवा रेलवे स्टेशन का तेजी से पुनर्विकास किया जा रहा है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में अब तक लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे सूत्रों के अनुसार करीब सात करोड़ रुपये के निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्य अंतिम चरण में हैं। निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन यात्रियों को पहले से अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यह भी पढ़ें- अमृत स्टेशन बनने की राह पर सीवान जंक्शन, 80 फीसदी काम पूराबदल रही स्टेशन की तस्वीर योजना के तहत स्टेशन भवन का विस्तार किया जा रहा है। मुख्य प्रवेश द्वार को भी नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे.station की पहचान और आकर्षण बढ़ेगा। प्लेटफॉर्म की सतह को दुरुस्त कर यात्रियों के आव...