सीवान, मार्च 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट के मैरवा-जीरादेई स्टेशनों के बीच आरपीएफ व टास्क टीम की संयुक्त जांच के दौरान सोमवार को ट्रेन की बोगी से 16 लीटर शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब की कीमत 44 सौ रुपये बतायी जा रही है। इस मामले में दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के नवादा वार्ड नंबर 4 निवासी दिनेश कुमार व जामो बाजार थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी झगरू महतो शामिल हैं। बताया गया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी व सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर सीआईबी छपरा के निरीक्षक व स्थानीय आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के निर्देशन में टास्क टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेन संख्या 55102 मऊ से चलकर छपरा को जाने वाली पैसें...