सीवान, फरवरी 21 -- मैरवा, एक संवाददाता। गुठनी - मैरवा मुख्य मार्ग पर बभनौली के समीप ट्रक के चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। छात्रा कोचिंग से अपने घर लौट रही थी। मृतका थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के धनंजय राम की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी है। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बभनौली मिडिल स्कूल के समीप तेज रफ्तार और ओवर लोड कोयला लदे ट्रक ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार छात्रा को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मौके से ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौत की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जेसीबी लगाकर जाम कर दिया। ट्रक का शीशा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर एसडीपीओ गौरी कुमारी ने स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाने में जुट गये। जानकारी के अनुसार खुशबू स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.