सीवान, फरवरी 16 -- मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के फरछुआ गांव के पास एक सरकारी शिक्षिका के बैग से करीब दस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना नौतन मोड़ से फरछुआ नहर पुल के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता कुंदन देवी असाव थाना क्षेत्र के बिकऊर गांव की निवासी हैं। वे ससुराल से अपने मायके आ रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा पर सफर करते समय उनके बैग से गहनों से भरा थैला गायब हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंदन देवी ने गुठनी मोड़ से एक ई-रिक्शा रिजर्व किया था। यात्रा के दौरान मैरवा धाम के पास दो महिलाएं उसी ई-रिक्शा पर आकर बैठ गईं। बताया जा रहा है कि फरछुआ नहर पुल के पास पहुंचने पर वे दोनों महिलाएं उतरकर चली गईं। उस समय किसी को कोई शक नहीं हुआ। कुंदन देवी भी अपने गंतव्य की ओर बढ़ती रहीं। मायके पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.