मैरवा में व्यवसायी से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार
सीवान, अप्रैल 9 -- मैरवा। नवका टोला में जमीन को लेकर दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। व्यवसायी से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले आरोपित विशाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार की बनायी गयी टीम ने स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस के इस बड़ी कार्रवाई के बाद भू माफिया सहित अन्य अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार विशाल सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है। रंगदारी मामले में तीन लोग नामजद अभियुक्त थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.