सीवान, मार्च 28 -- मैरवा। एक संवाददाता। राम नवमी के अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे नगर का वातावरण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। हर ओर भक्ति की धारा बहती नजर आई।सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हवन लोगों ने किया। इसके बाद दोपहर में मुख्य शोभा यात्रा की रामजानकी मंदिर के परिसर से शोभा यात्रा निकली। नगर के मेन रोड,नई बाजार,पुरानी बाजार के साथ अन्य मुहल्ले से होकर गुजरी। यात्रा में सजे-धजे रथ, भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।इस बार शोभा यात्रा में महिलाओं की एक विशेष टोली भी शामिल हुई। चेयरमैन किसमती देवी ने सभी महिलाओं के बीच प्रसाद वितरण किया। उनकी अनुशासित और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने माहौल को और भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.