सीवान, अप्रैल 26 -- मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बैकुंठछापर गांव के समीप से शनिवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने एक मछली कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी मैरवा के भोपतपुरा गांव का दिनेश कुमार बताया जा रहा है। युवक मछली रखने वाले बॉक्स में शराब लेकर आ रहा था। उसक पास से लगभग 33 लीटर शराब बरामद की गई है। उत्पाद विभाग को ने इस अवैध कारोबार की सूचना पर कारोबारी का पीछा कर बैकुंठ छापर स्थित फ्लावर मिल के समीप उसे पकड़ लिया। मछली के कार्टून में छिपाई गई शराब की खेप बरामद हुआ है। मछली पहुंचाने के बहाने बाजार में ग्राहकों को शराब की होम डिलीवरी दे रहा था। यह भी पढ़ें- 945 लीटर देसी बंटी बबली शराब बरामद कारोबारी फरार इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर अब उन सभी संदिग्धों पर है जो छोटे व्यापार की आड़ में...