सीवान, फरवरी 9 -- मैरवा, एक संवाददाता। पुलिस ने रविवार को हरियाणा निर्मित पंद्रह लाख रुपए मूल्य का विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही कुशीनगर के रहने वाले चालक को गिरफ्तार किया हैं। होली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश के देवरिया से दरभंगा ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप को दो कार से धरनी छापर चेकपोस्ट पर जब्त किया गया है। इस क्रम में पुलिस ने दो लग्जरी कारों से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये हो सकती है। पुलिस ने सूचना के आधार पर धरनी छापर चेक पोस्ट पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान यूपी की ओर से आ रही दो कार चालक को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने एक कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा कार का चालक पुलिस को चकमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.