सीवान, अप्रैल 9 -- मैरवा। बुधवार को नगर पंचायत के कई वार्डो में नलजल योजना की जांच वरीय उप समहर्ता शालू कुमारी और बीडीओ संदीप सौरभ ने की। योजनाओं की स्थिति, जलापूर्ति व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं की जांच में किसी भी वार्ड के नल से जल नही टपक रहा था। जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाया गया था। आवेदन में कहा गया था कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नल-जल योजना पर लगभग 2 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए है इसके बावजूद लोगों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल रही है। योजना का कार्य अधूरा होनेंके साथ लापरवाही के साथ किया गया है। जिससे आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया था कि वर्ष 2022 में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.