सीवान, मई 28 -- ​मैरवा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव बुधवार को प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुआ। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसडीएम आशुतोष कुमार गुप्ता के देखरेख में कराया गया। शबाना खातून, सोनिया देवी और सूरज कुमार ने स्थाई समिति के तीन पद के लिए चुनाव जीता है। तीन पदों के लिए कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। यह भी पढ़ें- मैरवा में नगर पंचायत के स्थायी समिति चुनाव में सूरज, सोनिया और शबाना जीतेनिर्वाचन प्रक्रिया सदस्य संख्या एक के लिए सूरज कुमार को 7 वोट, दुर्गेश कुमार को चार वोट और हरेराम साह को दो वोट मिला।​ सदस्य संख्या दो के लिए सोनिया देवी को 8 वोट और रीमा सिंह को पांच वोट मिला। सोनिया देवी ने तीन वोटों के अंतर से जीत हासिल की. ​सदस्य संख्या तीन के लिए शबाना खातून को एकतरफा 10 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी घ...