सीवान, अप्रैल 10 -- मैरवा, एक संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर बीईओ धीरेन्द्र कुमार ओझा ने गुरुवार को दो निजी स्कूल की जांच की। जांच में स्कूल में नियम की अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है। दोनों संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।।दोनों स्कूल बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन या सरकारी प्रस्वीकृति के चलाए जा रहे थे। स्कूलों द्वारा किसी खास दुकान से ही किताब और पोशाक खरीदने का मामला सामने आया है।। किताब की कीमत 1800 से 4000 रुपये तक वसूली जाने की शिकायत मिली थी। जांच में यह भी सामने आया की बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक खुद अभी छात्र हैं। कई कक्षाओं में इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन में पढ़ रहे छात्र ही बच्चों को कोचिंग की तरह पढ़ा रहे थे। स्कूलों के पास योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों का भारी अभाव और कम वेतन वाले अप्रशिक्षित युवाओं ...