सीवान, मार्च 30 -- मैरवा, एक संवाददाता। नगर के अंबेडकर इंडेन गैस ऐजेंन्सी पर रविवार को गैस गोदाम पर एक युवक के तीन सिलेंडर के साथ पकड़े जाने के बाद हंगामा कर दिया। कालाबाजारी के आरोप के युवक बाइक और तीन सिलेंडर छोड़कर फरार हो गया।एक सिलेंडर भरा हुआ था।जबकी दो सिलेंडर खाली बरामद हुआ है।स्थानीय लोगों के एमओ सूचना के चार घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामले के संबंध में थाने में जब्ती सूची बनाया गया। स्थानीय लोगों ने गैस गोदाम से गैस के कालेबाजारी का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सुबह से सैकड़ों लोग गैस के लिए कतार में खडे थे। कुछ समय के लिए गैस गोदाम पर तैनात पुलिस बल किसी मामले को लेकर गोदम से चले गये। इसी दौरान एक युवक कई खाली गैस सिलेंडर लेकर पहुंच गया। जिसके बाद वह बीना लाईन में लगे सीधे गोदाम से गैस लेकर बाहर निकल आया। युवक के ग...