सीवान, सितम्बर 8 -- मैरवा, एक संवाददाता। कृष्ण अष्टमी के अवसर पर आदर्श नगर स्थित कृष्ण प्रणामी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा नगर में आकर्षण का केंद्र रही। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विधायक भीष्म कुशवाहा भी शोभायात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में चले। शोभायात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और शंखध्वनि के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को प्रदर्शित करती झांकियों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, शामिल हुए सैकड़ो श्रद्धालुझांकियां और बाल लीलाएं मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया...