सीवान, अप्रैल 13 -- मैरवा। थाना क्षेत्र के मुड़ियारी पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार की दोपहर को अचानक भीषण आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से लगभग 4 से 6 घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में करीब छह लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाया गया। स्थानीय मुखिया अजय भास्कर चौहान ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग में गेहूं, चावल, धान, नगद रुपये, आभूषण, कपड़े, साइकिल समेत कई जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। वहीं कुछ घरों में आने वाले 1-2 महीनों में शादी थी, जिसके लिए रखा गया सामान भी नष्ट हो गए। पीड़ितों में रंजीत चौहान, रमेश चौहान, लखीचंद चौहान, दयायनन्द चौहान और गया चौहान हैं। इस मामले में सभी पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...